फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four lakh stolen by breaking lock of soldier's house

सैनिक के घर का ताला तोड़कर चार लाख के जेवर व सामान चोरी

Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four lakh stolen by breaking lock of soldier's house
चोरी के बाद टूटी अलमारी देखकर रोती प्रीती। - फोटो : FARRUKHABAD
सैनिक के घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नागालैंड में तैनात सैनिक के घर के ताले तोड़कर चोर चार लाख के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। सैनिक की पत्नी 8 सितंबर को बच्चों के साथ मायके गई थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटे होने की जानकारी उसे दी। सूचना पर कोतवाल ने मौके पर जाकर छानबीन की और मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के न्यू सैनिक कालोनी बंधौआ निवासी नवरत्न सिंह नागालैंड में सेना में तैनात है। उसकी पत्नी प्रीती बच्चों के साथ यहां रह रही है। प्रीती 8 सितंबर को बच्चों के साथ मकान में ताला बंद करके मायके जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के गांव नरुइया चली गई थी। गुरुवार रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर एक सोने का हार, पांच अंगूठी, दो जोड़ी झाले, एक सोने की चेन, झुमकी, इनवर्टर, बैटरी, सिलिंडर आदि सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी प्रीती को दी। इस पर प्रीती परिजनों के साथ घर पहुंची। मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा समान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल जयप्रकाश पाल मौके पर पहुंचे और प्रीती से चोरी के मामले में जानकारी की। उन्हें शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि प्रीती की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed