फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four injured, one dead in tractor tempo collision

ट्रैक्टर टेंपो की भिड़ंत में चार घायल, एक की मौत

Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four injured, one dead in tractor tempo collision
घटना स्थल शेखपुर गुमटी के पास टेंपो से घायल को निकालते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। फतेहगढ़ से सवारी लेकर कमालगंज जा रहा टेंपो में रास्ते में शेखपुर गुमटी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक सहित टेंपो में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। चालक का एक पैर कट गया। ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया। घटना के बाद काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पांच घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता (45) कमालगंज से फतेहगढ़ मार्ग पर टेंपो चलाते हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे प्रमोद फतेहगढ़ से सवारी लेकर कमालगंज जा रहे थे। रास्ते में शेखपुर गुमटी के पास सामने से जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चालक सहित टेंपो में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना से कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सरकारी गाड़ी व ई-रिक्सा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चालक प्रमोद का सीधा पैर आधा कटकर अलग हो गया। प्रमोद करीब बीस मिनट सड़क पर ही पड़ा तड़पता रहा। प्रमोद को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हरदोई जनपद के बावन चुंगी निवासी अरविंद दीक्षित (28), काशीराम कालोनी निवासी अरबाज (18)घायल हो गए। दोनों युवक मकूनगला गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने आ रहे थे। कस्बा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी महेश चंद्र (58) व उनका पुत्र पिंटू (30) घायल हो गए। घायल पिंटू ने बताया कि वह आवास विकास स्थित एक अस्पताल में पुताई का काम करके लौट रहा था। इस सभी घायलों को सीएचसी कमालगंज से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने घायल महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed