फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four huts set on fire with the loss of millions

चार झोपड़ियों में आग लगाने से लाखों का नुकसान

Thu, 23 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four huts set on fire with the loss of millions
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संदिग्ध हालात में चार झोपड़ियों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी रामलड़ैते की झोपड़ी में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पड़ोसी रामकिशोर, सोनेलाल, श्रीकृष्ण की भी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग लगी देख कर परिवार के लोगों ने जैसे तैसे अपने जानवरों को खोल कर बाहर निकाला। इस दौरान कुछ जानवर गंभीर झुलस गए। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसकी सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



रामलड़ैते ने बताया कि उनके यहां राशन, कपड़े जल गए। रामकिशोर ने बताया कि उसके 30 हजार रुपये, राशन, कपड़े जल गए। इसके अलावा दो बकरी झुलस गई। सोनेलाल के यहां कपड़े, अनाज जल गए और भैंस, भैंस का बच्चा झुलस गया। श्रीकृष्ण के यहां कपड़े और अनाज जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की जानकारी होने पर एसओ संजय गुप्ता, लेखपाल संजय कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसओ ने रामकिशोर को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। लेखपाल ने बताया कि करीब 1.50 लाख का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि जांच के बाद नुकसान का अनुमान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed