फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four female students excelled in the prestigious examination.

Farrukhabad News: श्रेष्ठ परीक्षा में चार छात्राओं ने मारी बाजी

Tue, 06 Jan 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four female students excelled in the prestigious examination.
फोटो-25 छात्रा आरजू। - फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
अमृतपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी श्रेष्ठ परीक्षा में विकास खंड राजेपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिरसिंहपुर की चार छात्राओं ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुसूचित जाति की मेधावी छात्राओं को आवासीय निजी स्कूल में निशुल्क शिक्षा पाने का मौका मिला है।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ परीक्षा में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं। चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ भोजन व आवास (हॉस्टल) की सुविधा भी पूरी तरह निशुल्क मिलती है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर की अनुसूचित जाति की मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा आरजू, आरती, दामिनी व सुहाना ने यह परीक्षा पास की है। इससे इन छात्राओं को निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 11वीं में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के मौका मिलेगा। प्रधानाध्यापिका नीलम राठौर ने बताया कि हमारे विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हो चुके हैं। भारत सरकार की ओर से बच्चे की पढ़ाई के लिए चार लाख 70 हजार रुपये मिलते हैं। अभी तक सात छात्राओं व एक छात्र का चयन हुआ है। इससे पहले एक छात्र उसके बाद तीन छात्राओं का चयन हुआ। इस वर्ष चार छात्राओं का चयन हुआ है। परीक्षा 21 दिसंबर को हरदोई व बरेली में हुई थी। छात्राओं के पिता खेती करते हैं।

फोटो-25 छात्रा आरजू।

फोटो-25 छात्रा आरजू।- फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।

फोटो-25 छात्रा आरजू।

फोटो-25 छात्रा आरजू।- फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।

फोटो-25 छात्रा आरजू।

फोटो-25 छात्रा आरजू।- फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed