फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four cottage Jale for fire , ladies burnt

आग लगने से चार झोपड़ी जलीं, महिला झुलसी

Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four cottage Jale for fire , ladies burnt

ब्लाक क्षेत्र के गांव सादौसराय में संदिग्ध हालात में आग लगने से चार झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने के दौरान एक महिला भी झुलस गई। महिला का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन



गांव सादौसराय में सड़क किनारे सुनील कुमार, जगदीश चंद्र, रघुवीर सिंह और गोविंद सिंह की झोपड़ियां हैं। मंगलवार को सुनील की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग ने जगदीश चंद्र, रघुवीर और गोविंद की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। शोरशराबा पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर आग बुझाई।
विज्ञापन



आग बुझाने के दौरान सुनील की पत्नी मिथलेश झुलस गईं। मिथलेश का कसबा स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सुनील ने बताया कि उसकी 20 हजार की नकदी, कपड़ा, घरेलू सामान और जगदीश चंद्र, रघुवीर सिंह और गोविंद का घरेलू सामान जल गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना तहसीलदार कायमगंज विनोद जोशी को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed