फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four Corona positive waiting for treatment throughout the day

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दूसरे दिन भी नहीं मिल सका इलाज

Fri, 29 May 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Four Corona positive waiting for treatment throughout the day
चार कोरोना पॉजिटिव दिन भर करते रहे इलाज का इंतजार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के साथ शासन के आदेश पर सीएचसी बरौन को एल-1 फैसिलिटी सेंटर बनाया गया। गुरुवार रात चार कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने पर यहां भर्ती कराने का नंबर आया तो पहले दिन ही व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। हालात ये रहे कि शुक्रवार को दिन भर कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन सेंटर ही रखा गया और उन्हें इलाज के नाम पर एक टेबलेट तक नहीं मिल सकी। हालांकि शाम साढ़े पांच बजे चारों को सीएचसी बरौन के एल-1 फैसिलिटी सेंटर में भर्ती करा दिया गया।
कोरोना संक्रमितों के इलाज को जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन को एल-1 फैसिलिटी सेंटर बनाया गया है। गुरुवार तक जिले के 27 कोरोना संक्रमित मरीजों को कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात व औरैया के दिबियापुर स्थित एल-1 अस्पतालों में भेजा गया। देर रात आई जांच रिपोर्ट में मुंबई व गुरुग्राम से लौटे शहर के चार युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

उन्हें इलाज को भेजने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई। फिर पता चला कि औरैया के दिबियापुर सीएचसी सहित सभी एल-1 अस्पतालों में बेड फुल हैं। इससे इनको सीएचसी बरौन एल-1 अस्पताल में भर्ती करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक जानकारी हुई कि शासन से करोड़ों रुपये बजट मिलने के बावजूद दो माह में सीएचसी बरौन को एल-1 अस्पताल बनाने की तैयारी पूरी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह से ही अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हो गया। उन्होंने तैयारी पूरी न देख नाराजगी जताई। मिशन अस्पताल फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन मुंबई से लौटे तीनों जरदोजी कारीगरों व मूकबधिर विद्यालय में क्वारंटीन गुरुग्राम से लौटे युवक को शाम तक इलाज के लिए नहीं ले जाया जा सका।
वहीं दूसरे दिन भी इलाज न मिल पाने से संक्रमित क्वारंटीन सेंटरों में व उनके परिजन घरों में खासे परेशान रहे। सीएचसी बरौन के चिकित्साधिकारी डा.अमित अग्रवाल ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हैं। मरीजों के भोजन की व्यवस्था, पानी गर्म करने को केतली, कूलर आदि व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
मरीज रोकने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन शाम तक मरीजों को क्यों नहीं भेजा गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन भेज दिया गया।
फैसिलिटी सेंटर के एक ही कक्ष में रखे गए तीन संक्रमित
फर्रुखाबाद। मुंबई में 26 मई को लौटे नौ युवकों को मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। इनमें 8 युवक जरदोजी का काम करते हैं, जबकि एक मोटर मैकेनिक है। मंगलवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले तीनों युवकों को एक ही कमरे में रखा गया था। 6 युवक फैसिलिटी सेंटर में ही क्वारंटीन हैं।
इसके अलावा फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित मूकबधिर विद्यालय में क्वारंटीन युवक गुरुग्राम से 23 मई को लौटा था। 25 मई को थर्मल स्क्रीनिंग में भी उसे तेज बुखार निकला। इससे 26 मई को युवक ने मिशन अस्पताल जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना दिया था। गुरुवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

वहीं कायमगंज चीनी मिल में स्टेनो उसके पिता क्वारंटीन सेंटर में उसे भोजन आदि देने जाते थे। इस पर उन्हें भी होम क्वारंटीन कर दिया गया। युवक को सीएचसी बरौन में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed