{"_id":"5c30f2d6bdec22048c550fa6","slug":"four-children-going-out-of-bhandara-injured-due-to-truck-crash-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारा खाकर जा रहे चार बच्चे ट्रक की चपेट में आने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारा खाकर जा रहे चार बच्चे ट्रक की चपेट में आने से घायल
Sat, 05 Jan 2019 11:39 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
road accident 12
खुदागंज स्थित मनुआ बाबा आश्रम में हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर जा रहे चार बच्चे ट्रक की चपेट में आने में आ गए। तीन बच्चों के हल्की और एक बालिका के पैर में अधिक चोट आई। घायल बालिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है।
कमालगंज के गांव खुदागंज स्थित मनुआ बाबा के आश्रम पर कथा चल रही थी। शनिवार को समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास क्षेत्र के लोग प्रसाद ग्रहण करने आए। कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव अमरोली निवासी उदयवीर का पुत्र शिवा (9), पुत्री अंजली (6), पंजाबी की पुत्री नंदनी (6) और नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव शिलाया निवासी बलराम की पुत्री आशिकी (8) कमालगंज में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। यह चारों बच्चे अकेले मंदिर पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। भंडारा में भोजन करने के बाद चारों बच्चे वहां से निकल कर सड़क पार करने को दौड़ पड़े। ट्रक चालक ने ब्रेक लगाई, फिर भी बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे शिवा, अंजली, नंदनी के हल्की चोटें आईं और आशिकी के पैर में अधिक चोट आई।
एसओ प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक अनिल निवासी वनपोई कोतवाली मोहम्मदाबाद को पकड़ कर थाने ले आए। शिवा, अंजली, नंदनी का नर्सिंगहोम में उपचार कराया गया। आशिकी को पुलिस ने लोहिया अस्पताल भेज दिया। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया गया है। उसका चालक थाने में बैठा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।