फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four arrested including leader of Chhaimar gang in murder and robbery

Farrukhabad News: हत्या व लूट में छैमार गिरोह के सरगना सहित चार गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including leader of Chhaimar gang in murder and robbery
फर्रुखाबाद। वृद्ध की हत्या कर लूट के मामले में पुलिस ने छैमार गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से लूटा गया सामान व नकदी बरामद की है। गिरोह के सदस्य सहित सरगना कई जनपदों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी वृद्ध मेहंदी हसन(65) की 26 अगस्त रात घर में सोते समय हाथ-पैर बांध कर हत्या कर दी गई थी। हमलावर कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पुत्र सल्लू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

27 अगस्त को मकान के पास खेत में मेहंदी हसन के घर का सामान पड़ा मिला था। पुलिस ने लूट की धारा की बढ़ोतरी की थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार व एसओ बलराज भाटी को लगाया था। टीमों को जांच में छैमार गिरोह के घटना में शामिल होने के सुराग लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने इसको लेकर बदायूं व बरेली में दबिश मारी। पुलिस ने जनपद रामपुर थाना व कस्बा बिलासपुर निवासी तनवीर उर्फ राजीव उर्फ सपेरा, जाकिर शाह उर्फ जकरा, जनपद बरेली थाना सिरौली मोहल्ला प्यास निवासी दिलशाद शाह, ताज मोहम्मद उर्फ अनवर शाह को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि छैमार गिरोह के लोग हैं।
गांव में घूमकर रैकी करते हैं। गांव के बाहर एकांत मकान में चोरी की नियत से घटना को अंजाम देते हैं। 26 अगस्त की रात चारों लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए। एक साथी वृद्ध मेहंदी हसन की चारपाई के पास खड़ा रहा। बाकी तीनों लोगों ने अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट ली। वृद्ध के जागने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद भी वृद्ध नहीं माना। उसके सिर पर डंडा मार दिया था। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि छैमार गिरोह के सरगना ताज मोहम्मद उर्फ अनवर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बरामद सामान
छैमार गिरोह के लोगों के पास से पुलिस ने सोने का पैंडल, दो जोड़ी पायल, चांदी की अंगूठी, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हाथ की दो घड़ी व 14 सौ रुपये बरामद हुए है। कुछ जेवर इन लोगों ने राहगीरों को बेचकर रुपये खर्च कर लिए थे।
एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था ताज मोहम्मद को
खुलासे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छैमार गिरोह के सरगना ताज मोहम्मद उर्फ अनवर को इससे पहले यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छूटने के बाद से इसने डेरा बदल दिया। इनके खिलाफ पीलीभीत, बरेली, उत्तराखंड के जनपद ऊधमपुर जिले में कई मुकदमे में दर्ज हैं। अन्य थानों से भी इनका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यह लोग नाम भी बदल लेते हैं। इसके कारण आपराधिक रिकार्ड निकालने में परेशानी होती है।

24 को एक साथी ने की थी रैकी
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को छैमार गिरोह का एक सदस्य सिरौली गांव में रेकी करने आया था। उसका मोबाइल नंबर ही सर्विलांस की मदद से पकड़ में आया। गुमराह करने के लिए गिरोह के सदस्य ने हरदोई में मोबाइल चालू किया। यहां से जाकर जनपद संभल में बंद कर लिया था। इसके चलते ही खुलासा करने वाली टीम कई दिनों तक गुमराह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed