{"_id":"5eb038898ebc3e903a57809e","slug":"four-accused-in-kinnar-s-murder-went-to-jail-farrukhabad-news-knp5584505103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर की हत्या में चार आरोपी जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर की हत्या में चार आरोपी जेल गए
विज्ञापन
किन्नर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी पर घटना का खुलासा करते समय सोशल डिस्टेंस की अनदेखी क?
- फोटो : FARRUKHABAD
किन्नर की हत्या में चार आरोपी जेल गए
फर्रुखाबाद। तीन दिन पहले कांशीराम कालोनी में आवास पर कब्जे को लेकर हुई किन्नर की हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में घटनाक्रम का खुलासा किया। हालांकि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी किन्नर शबाव उर्फ अंजली 1 मई को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की हैवतपुर गढ़िया कालोनी में अपनी बुआ रहीशा बेगम के घर गया था। इसी कालोनी के रहने वाले गगन दुुबे, रिषभ, शिवम उर्फ छुआरा, चांद अंसारी, सागर गुप्ता ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। तीन गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई थी।
किन्नर के पिता अफजल मीर खां ने पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। खुलासे में लगी पुलिस की तीन टीमों ने आरोपी गगन, रिषभ, चांद अंसारी, सागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारो से चार तमंचे, चार कारतूस, तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने चालान कर चारो आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने प्रेस वार्ता में किन्नर हत्याकांड का खुलासा कर पांचवें आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
फोटो खिंचवाने की होड़ में भूल गए सामाजिक दूरी
पकड़े गए आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में पुलिस कर्मी सामाजिक दूरी भूल गए। दिन रात जनता को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाने वाले यह नियम अपने ऊपर लागू नहीं कर पाए। एसपी के साथ सीओ से लेकर एसओ व दरोगा, सिपाही एक दूसरे के काफी पास खड़े रहे।
गवाह किन्नर को आरोपियों के पैरोकार दे रहे धमकी
कांशीराम कालोनी निवासी किन्नर जूली अपने साथियों के साथ एसपी से सोमवार को गुहार लगाने के पहुंचा। आरोप लगाया कि आरोपियों के पैरोकार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मऊदरवाजा थाने के दो दरोगा व कई सिपाही आरोपियों की मदद कर रहे हैं। इसके कारण परिवार के सभी लोग भयभीत हैं। एसपी ने सीओ सिटी को जांच करने के आदेश दिए हैं।