फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Found decaying animal hospital

पशु अस्पताल मिले खस्ताहाल

Sat, 17 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Found decaying animal hospital
पशु चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक ने कायमगंज और राजेपुर चिकित्सालय का
विज्ञापन
निरीक्षण किया। कायमगंज में खस्ताहाल चिकित्सालय को देख वह हैरत में रह गए। उन्हाेंने कहा कि अस्पताल के भवन का वह जीर्णोद्धार कराने का प्रयास करेंगे। राजेपुर का भवन भी खस्ताहाल मिला।

पशु चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक डा. आरजी गुप्ता ने शनिवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्हें  चिकित्सालय का भवन खस्ताहाल मिला। उन्होंने कहा कि  जीर्णोद्धार के लिए वह प्रयास करेंगे। वैसे तो पशु चिकित्सालय विकास खंड के अंतर्गत आते हैं। इनकी देखरेख और मरम्मत विकास खंड को करानी चाहिए। चिकित्सालय में दवाओं की

उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि शासन ने दवाएं मुख्यालय के माध्यम से खरीदने का प्रावधान कर दिया है। उन्होंने शासन की पशु धन बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पशु पालकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय चिकित्सकों को इस योजना का प्रचार प्रसार करने की सलाह दी। चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट के अक्सर गायब रहने

पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। उन्होंने पिछले दिनों चिकित्सालय से चोरी गए कंप्यूटर और दवाओं की भी डाक्टर आरपी माहौर से जानकारी ली। इस दौरान डा. आरबी सिंह, डा. विपिन यादव मौजूद रहे।

राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार अपर निदेशक ने पशु चिकित्सालय राजेपुर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भ्रमण पंजिका बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कंप्यूटर पर टीकाकरण आदि का डाटा फीड करवाएं। जर्जरभवन देख बिल्डिंग का प्रस्ताव भेजने को कहा। अस्पताल में बिजली कटी होने पर पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेशचंद्र यादव को कनेक्शन के लिए आवेदन करने को कहा।

यह भी कहा कि वैक्सीन रखने के लिए फ्रिज की मांग करें। इसके बाद वह गांव नगरिया जवाहर पहुंचे और उन्होंने मिनी कामधेनु डेयरी किए संजय सिंह से बातचीत की। संजय सिंह ने पराग डेयरी पर सही रेट पर दूध न लिए जाने की शिकायत की। अपर निदेशक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने को कहा।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार अपर निदेशक ने पशु चिकित्सालय फैजबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन यादव को बिजली का कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। अस्पताल की बाउंड्रीवाल टूटी देख शीघ्र ही निर्माण कराने को कहा। डा. यादव ने कहा कि रविवार से बाउंड्रीवाल बनवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed