फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Found bad thermal scanner, resentment expressed

खराब मिला थर्मल स्कैनर, हेड मोहर्रिर को ईनाम

Thu, 24 Dec 2020 07:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Found bad thermal scanner, resentment expressed
फर्रुखाबाद। डीएम के निर्देश पर मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को थर्मल स्कैनर खराब मिला। इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को कोतवाली में शौचालय गंदे मिले।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य मऊदरवाजा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। महिला डेस्क पर तैनात महिला सिपाही से महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी ली और रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को कोरोना के रोकथाम के इंतजाम की जानकारी ली, तो थर्मल स्कैनर खराब मिला। इस पर नाराजगी जता कर कहा, अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालखाने का निरीक्षण कर असलहों के रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें समाधान रजिस्टर में चार शिकायतें लंबित मिलीं। इस पर नाखुशी व्यक्त कर शीघ्र निस्तारण को कहा। यहां हेड मुहर्रिर महेंद्र सिंह का काम देख कर उन्हें 500 रुपये का पुरस्कार दिया।

उधर एसडीएम सदर अनिल कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने में शस्त्र चेक किए। इसके बाद दफ्तर में मुकदमों की जानकारी ली। भवन, बैरक भी देखे। एसडीएम को शौचालय गंदे मिले, तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। परिसर में खड़े कंडम वाहनों की नीलामी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed