फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   former solder complained to police againts boy and her wife

फर्रुखाबादः पूर्व सैनिक को अपने पुत्र व पुत्रवधू से खतरा, कोर्ट में न्याय की गुहार

Wed, 10 Jun 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
former solder complained to police againts boy and her wife
फर्रुखाबाद पूर्व सूबेदार मेजर को अपने पुत्र और लोहिया अस्पताल में संविदा पर तैनात पुत्रवधू से जान का खतरा है। पीड़ित ने उनके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। प्रभारी सीजेएम निधि यादव ने फतेहगढ़ कोतवाली से इस संबंध में 18 जून तक आख्या तलब की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अपर दुर्गा कालोनी निवासी पूर्व सूबेदार मेजर राजकुमार सिंह चौहान ने पुत्र रामवीर और पुत्रवधू अंशू राठौर (लोहिया में संविदा नर्स है) के खिलाफ सीजेए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि उसकी दो पुत्रियां व तीन पुत्र है। पुत्रियों की शादी कर दी है। दो पुत्र अलग रहते हैं। वह छोटा पुत्र रामवीर उनके साथ रहता है।
विज्ञापन

रामवीर और पुत्रवधू अंशू ने धोखाधड़ी कर मकान, असलहा अपने नाम करा लिया और जो धन था वह भी ले लिया। अब उसका और उसकी पत्नी का करते हैं। वरिष्ठ नागरिक और माता-पिता का कल्याण अधिनियम के तहत एसडीएम सदर कोर्ट में दावा करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर 7 जून को दोनों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा, जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। प्रभारी सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाली से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed