फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former cashier of cooperative society caught in scam of lakhs arrested

लाखों के घोटाले में फंसा सहकारी समिति का पूर्व कैशियर गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Former cashier of cooperative society caught in scam of lakhs arrested
आरोपी लज्जाराम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी के निक्षेप केंद्र (मिनी बैंक) में 78 लाख रुपये के घोटाले में फंसे पूर्व कैशियर को एसआईबी की सीआईडी बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। टीम ने पूर्व अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया था। उन्होंने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के प्रपत्र दिखाए। इस पर उन्हें कोतवाली से मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कंपिल रोड स्थित किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी और उसके निक्षेप केंद्र (मिनी बैंक) में 78 लाख रुपये का घोटाला हुआ था। इस मामले में एडीसीओ विनोद कटियार ने जांच की थी। इस घोटाले में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कैशियर समेत आठ लोगों की संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने 24 जून 2019 को पूर्व प्रबंध निदेशक श्याम सिंह, पूर्व कैशियर लज्जाराम, पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, उनके पुत्र अतुलकांत सिंह, भाई दिलीप सिंह, तत्कालीन सहायक आयुक्त संतोष सिंह, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक सुनील कुमार, तत्कालीन उपायुक्त कानपुर हीरालाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, अभिलेख गायब करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीआईडी लखनऊ की टीम के इंस्पेक्टर शिवकुमार शर्मा, एसआई शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी पूर्व कैशियर लज्जाराम निवासी ग्राम मुरैठी थाना शमसाबाद को कायमगंज स्थित मेरठ कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरोपी पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव को भी उसके घर से गिरफ्तार किया, लेकिन उसने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के प्रपत्र दिखाए। इस पर उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed