फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Forest guard attacked in protest against cutting trees

वन रक्षक से हाथापाई कर लाठी मारने का प्रयास

Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Forest guard attacked in protest against cutting trees
संकिसा। पेड़ काटने के बारे में पूछताछ करने पर युवकों ने वनरक्षक से हाथापाई कर दी और लाठी मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वन रक्षक ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पेड़ काटने व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है।
कायमगंज तहसील के वनरक्षक मनोज कुमार को शुक्रवार को सूचना मिली की मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली में कुछ लोग नीम का हरा पेड़ काट रहे हैं।
इस पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग पेड़ काटने के बाद उसके टुकड़े कर रहे थे। पूछने पर एक युवक ने गांव नौली निवासी चंपी नाम बताया। वन रक्षक ने पेड़ काट रहे लोगों से विभाग की अनुमति के संदर्भ में कागजात मांगे।
इस पर चंपी ने मोबाइल से फोन करके गांव के कई युवकों को बुला लिया। युवकों ने गाली गलौज कर हाथापाई कर दी और लाठी-डंडे चलाने लगे।
तभी वन रक्षक वहां से किसी तरह बचकर निकलकर थाने पहुंचे। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी युवक भाग गए थे। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed