फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   For the first time, Fulwa potatoes were sold in the market at Rs 901 per quintal.

Farrukhabad News: मंडी में पहली बार फुलवा आलू बिका 901 रुपये प्रति क्विंटल

Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
For the first time, Fulwa potatoes were sold in the market at Rs 901 per quintal.
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में पहली बार फुलवा आलू 901 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड भाव पर बिका। भारतीय किसान यूनियन के हस्तक्षेप के बाद किसान को सही भुगतान और रसीद मिल पाई। शुरुआत में आलू के वजन और भुगतान में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसे चार घंटे की जद्दोजहद के बाद सुलझाया गया।
विज्ञापन


भाकियू के जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने देखा कि 50 किलो के आलू पैकेट का भुगतान 48 किलो के हिसाब से किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष अजय कटियार तुरंत मंडी पहुंचे और मंडी सचिव से इस संबंध में बात की। चार घंटे तक चली बातचीत और दबाव के बाद आढ़ती ने किसान को 901 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करने पर सहमति जताई। आढ़ती ने छह रसीदें काटकर दीं। भुगतान 49 किलो प्रति पैकेट के हिसाब से किया गया। इस दौरान किसान को दो उपहार कूपन भी दिए गए। मंडी सचिव अनूप दीक्षित ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 901 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू की यह पहली बिक्री है। किसान को रसीद भी काटकर दी गई है। इस मौके पर अभय यादव, अनुज राजपूत, विजय शाक्य, पुजारी कटियार और रजत गंगवार सहित कई भाकियू सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed