फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Footpath vendors were devastated, MLA's boundary wall was abandoned, protest was held.

Farrukhabad News: फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ दिया, विधायक की बाउंड्रीवॉल छोड़ी, धरना

Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Footpath vendors were devastated, MLA's boundary wall was abandoned, protest was held.
फोटो-23, आवास विकास में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। आवास विकास परिषद के अफसरों ने नगर पालिका, पुलिस प्रशासन के सहयोग से कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

फुटपाथ पर रोजी-रोटी कमाने वालों को उजाड़ दिया, मगर नाले पर बनी विधायक की बाउंड्रीवॉल को छोड़ दिया। इससे गुस्साए लोग जेसीबी के आगे बैठ गए। अफसरों ने किसी का भी पक्का निर्माण न तोड़ने की बात कहकर मामला शांत किया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे आवास विकास के जेई जसविंदर सिंह, प्रमोद कुमार, नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह पूरी टीम और तीन थानों की पुलिस आवास विकास कॉलोनी पहुंची। लोहिया प्रतिमा तिराहा से फुटपाथ पर रखी दुकानों, टट्टर, खोखा को तोड़ना शुरू कर दिया। दुकानों व अस्पतालों के बाहर लगे बोर्ड, टिनशेड भी गिरा दिए। एक मेडिकल स्टोर का टिनशेड तोड़ना शुरू किया, तो विवाद हो गया।
विज्ञापन

टीम अधिकांश मुख्यमार्गों पर अतिक्रमण हटाने के बाद दोपहर दो बजे के करीब लोहिया प्रतिमा से मुख्य मार्ग तिराहे की ओर चली, तो विधायक सुशील शाक्य की नाले पर बनी बाउंड्रीवॉल छोड़ दी। जबकि उसके चंद कदम दूर मकान के बाहर पड़ी टिनशेड को ध्वस्त कर दिया। इस पर लोग गुस्सा गए। वह जेसीबी के आगे सड़क पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास के जेई जसविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी स्थान पर पक्का निर्माण नहीं तोड़ा गया है। फुटपाथ पर आवागमन में दिक्कत पैदा करने वालों को ही हटाया गया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-23, आवास विकास में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो-23, आवास विकास में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed