फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Food samples failed, suit filed against 12 businessmen

खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, 12 कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर

Wed, 22 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Food samples failed, suit filed against 12 businessmen
फर्रुखाबाद। अभियान चलाकर लिए गए खाद्य पदार्थों के 12 नमूने जांच में फेल हो गए। इससे खाद्य कारोबारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिछले दिनों नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। जांच रिपोर्ट में 12 नमूने फेल हो गए।
शहर के मोहल्ला ग्राटगंज में संजय सक्सेना, अताईपुर में धर्मेंद्र व कमालगंज में पालीवाल मार्केट के सामने स्थित अमर सिंह की दुकान से लिए गए रंगीन कचरी के नमूने असुरक्षित पाए गए। पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित रविंद्र सिंह की फर्म से, अमलैया आशानंद में अनुज कुमार व मुरहास कन्हैया में राकेश बाबू की दुकान से सरसों के तेल का नमूना अधोमानक मिला।
विज्ञापन

याकूतगंज दरियावगंज रोड स्थित संजीव कुमार की दुकान से ब्रांडेड मिठाई और टॉफी, विकास नगर बढ़पुर में अनिल गुप्ता की दुकान से धनियां व मिर्च पाउडर, पक्कापुल चीनीग्रान में राजेश कुमार की दुकान से नमकीन, मुरहास कन्हैया में अखिलेश कुमार उर्फ पप्पू ठाकुुर की दुकान से अरहर की दाल व अमृतपुर में गांव गांधी स्थित मुनीश चंद्र की दुकान से मुनक्का का नमूना भी जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) के न्यायालय में सभी कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed