फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FM's effigy burnt out procession

जुलूस निकाल फूंका वित्तमंत्री का पुतला

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
FM's effigy burnt out procession
वित्तमंत्री की अर्थी निकालते सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों की बाजार बंदी 13वें दिन भी जारी रही। सराफा कारोबारियों ने मुख्यमार्गों से वित्तमंत्री की अर्थी निकाल वित्तमंत्री का पुतला फूंका।

विज्ञापन


श्री सर्राफा कमेटी फर्रुखाबाद के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर सराफा व्यवसायी त्रिपोलिया चौक पर एकत्र हुए। यहां से सराफा कारोबारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस नेहरू रोड, घुमना बाजार, नितगंजा से होता हुआ वापस त्रिपोलिया चौक पहुंचा। जुलूस समापन के बाद सराफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को सराफा कारोबारियों और कारीगरों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


तभी तो उनकी सुनवाई नहीं है। उन्होंने सराफा कारोबारी झुकने वाले नहीं हैं। वहीं फतेहगढ़ में भी सराफा कारोबारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष कुमारचंद्र वर्मा ने कहा कि 17 मार्च को जिले से सराफा व्यापारी दिल्ली में होने वाले रैली में भाग लेने जाएंगे। इस अवसर पर श्री सर्राफा कमेटी फर्रुखाबाद के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमारचंद्र वर्मा, अरुण प्रकाश तिवारी, महामंत्री राजीव शुक्ला, लल्ला रस्तोगी, रिंकू रस्तोगी, किशन पंजाबी, अमित वर्मा, संजय वर्मा, अनिल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर वर्मा,
विज्ञापन
विज्ञापन


विमलचंद्र वर्मा, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रानू वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक गुप्ता, विनोद वर्मा, कृपाशंकर वर्मा, दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल उर्फ गौरव, उत्तम वर्मा, गोपाल वर्मा, शरद रस्तोगी, सोनू गुप्ता, राजेश वर्मा, जवाहरलाल, अल्लादीन, किशन वर्मा, श्याम वर्मा, सुरजीत कटियार, प्रमोद सिंह, संदेश अग्रवाल, राहुल वर्मा, मनोज अग्रवाल, गौरव गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed