{"_id":"6637e71386cb506afe0cc534","slug":"flying-squad-caught-89-thousand-cash-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111086-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: उड़नदस्ते ने 89 हजार नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: उड़नदस्ते ने 89 हजार नकदी पकड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के चलते रात में कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उड़नदस्ते ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कार्पियो सवार के पास से 89 हजार रुपये की नकदी मिली। साक्ष्य न होने से टीम ने नकदी कब्जे में ले ली।
उड़नदस्ते के प्रभारी डॉ.श्याम मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात 12:10 बजे ट्रांसपोर्ट चौराहे पर स्कार्पियो रोकी। पूछताछ में स्कार्पियो सवार व्यक्ति ने अपना नाम मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला निवासी अक्षय कुमार बताया। तलाशी में 89000 हजार रुपये मिले। बैंक से रुपये निकालने के साक्ष्य न मिलने पर नकदी कब्जे में लेकर रविवार को कोषागार में जमा करा दी गई है।
साक्ष्य देने पर डीएम न्यायालय से नकदी रिलीज की जाएगी। दूसरी ओर अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी टायल्स-पत्थर की दुकान है। उनके पास दुकान में बिक्री के रुपये थे। वह गांव उलियापुर स्थित बहन के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। (संवाद)