फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flower seller injured in SOG's car collision

Farrukhabad News: एसओजी की कार की टक्कर से फूल विक्रेता घायल

Mon, 12 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Flower seller injured in SOG's car collision
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार एसओजी की कार ने एक बाइक सवार फूल विक्रेता को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दूसरी बाइक से पीछे आ रहे भाई ने जब निजी अस्पताल ले जाने की बात कही, तो कार सवारों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में अपनी कार से लोहिया अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव नीबकरोरी निवासी आनंद (27) मंदिर पर फूल बेचने का काम करते हैं। कल मंगलवार की वजह से आज आनंद और उसका छोटा भाई अंशुल दूसरी बाइक से फूल खरीदकर घर लौट रहे थे। आनंद की बाइक निसाई गांव के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। कार सवार हथियारबंद सादा वर्दी के सिपाहियों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

अंशुल ने निजी अस्पताल ले जाने की बात कही, तो सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। एसओजी ने अपनी कार से घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। भाई अंशुल ने बताया कि वह निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहता था। यह कहने पर कार सवार हथियारबंद सिपाहियों ने उसकी पिटाई की। सिर में चोट होने की वजह से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed