फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flower rain was welcomed Sri Jagannath Rath Yatra

पुष्पवर्षा कर किया गया श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्वागत

Sat, 18 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Flower rain was welcomed Sri Jagannath Rath Yatra
श्री राधामाधव मंदिर घमंडी कूंचा में चल रहे गुंडीचा मार्जन महोत्सव के
विज्ञापन
अवसर पर शनिवार को शहर के मुख्यमार्गों से श्री जगन्नाथ रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले श्री जगन्नाथ जी की महाआरती हुई।

शनिवार दोपहर भक्त लोहाई रोड स्थित श्री राधाश्याम शक्ति मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद श्री जगन्नाथ भगवान की महाआरती उतारी गई। इसके बाद जगन्नाथ रथ के आगे मार्जनी सेवा (झाड़ू लगाना) की गई। सांसद मुकेश राजपूत व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी झाडू लगाई।  इसके बाद रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ पर सवार श्री जगन्नाथ भगवान, सुभद्रा, बलराम और राधा के स्वरूप देखते ही बन रहे थे। पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भक्ताें के साथ रथ खींचा। रथयात्रा के आगे

भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। डा. मनमोहन गोस्वामी, चिन्मय महाराज, चरणदास, गौरपाद, अमरनाथ, श्यामकृष्णदास, कालाकृष्णदास, सुषमा मिश्रा, शैली रस्तोगी, कुसुम, नीरू, मनोरमा अग्रवाल और मंजू तिवारी हरि बोल, हरि बोल, गौर हरि बोल और हरे कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे बोल आदि भजन गाते हुए चल रही थीं। रथयात्रा लोहाई रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना, नितगंजा, रेलवे रोड होती हुई श्री राधा माधव मंदिर घमंडी कूंचा पहुंची। यहां पर रथयात्रा का समापन हो गया। आरती के बाद

भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इससे पहले नेहरू रोड पर व्यापार मंडल ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंजू तिवारी, गीता टंडन, सीमा कृपलानी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद जैन, पुन्नी शुक्ल, राजेश दीक्षित, पंकज शुक्ल, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बंटी सरदार, राहुल पाल और पप्पू राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed