{"_id":"68d97cc01371a1dfdd0b1313","slug":"floods-destroyed-poles-washed-away-wires-leaving-12-villages-in-darkness-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130644-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ में गिरे पोल, बह गए तार, 12 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ में गिरे पोल, बह गए तार, 12 गांवों में अंधेरा
Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15, तीसराम की मड़ैया को जाने वाली विद्युत लाइन के टूटा पोल। संवाद
अमृतपुर। गंगा में आई भीषण बाढ़ ने जहां ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
तेज धार के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए और तार बह गए। इससे करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। दो माह पहले आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र की विद्युत लाइनों को भारी क्षति हुई थी।
अमृतपुर पावर हाउस से जुड़े 45 पोल और राजेपुर उपकेंद्र से जुड़े 31 पोल टूटकर बह गए। इन पोलों के साथ तार भी पानी में समा गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ की वजह से समस्तीपुर चितार, बांसखेड़ा, मुंशी नगला, बल्लू बेटा, भगवानपुर, मुंशी नगला की मड़ैया, भगवानपुर की मड़ैया, नगरिया बसोला, फुलहा, जटपुरा, कहिलियाई, तीसराम की मड़ैया और सवितापुर गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से बिजली न होने के कारण मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोटरें और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में लोग रातें अंधेरे में काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
प्रभारी जेई अमृतपुर शिवम तिवारी और राजेपुर के जेई हरिओम सिंह ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। पानी घटने और बजट मिलने के बाद पोल और तार बदलकर प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।