{"_id":"68a8b5b213e41c9f0607bb68","slug":"flood-water-filled-around-the-bridge-under-construction-loss-of-crores-feared-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-128679-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निर्माणाधीन सेतु के चारों ओर भरा बाढ़ का पानी, करोड़ों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निर्माणाधीन सेतु के चारों ओर भरा बाढ़ का पानी, करोड़ों के नुकसान की आशंका
Fri, 22 Aug 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 34, कमालगंज -हरदोई मार्ग पर बाढ़ में तबाह हुआ पहुंच मार्ग। संवाद
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु के चारों ओर बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। पहुंच मार्ग पर कई करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खास बात यह कि प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी ने परियोजना स्थल का जब निरीक्षण किया गया था उस समय भी पुल के काफी आगे तक बाढ़ का पानी आ जाने को लेकर आशंका जताई गई थी। सुरक्षित पहुंच मार्ग को लेकर भी शंका उठी थी।
प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति ने 24 मई को हरदोई-कमालगंज मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया था। सेतु निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सेतु निगम की प्रयोगशाला के साथ ही आईआईटी कानपुर, आईआईटी बनारस व राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला (एनएबीएल) में पुल निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण होता है। पुल से कमालगंज की ओर पहुंच मार्ग की भी नोडल अधिकारी ने जानकारी ली थी।
इसी दौरान तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आशंका जताई थी कि बाढ़ का पानी चाचूपुर व भटपुरा के नीचे तक आ जाता है। भटपुरा की सरहद से पुल ढाई किलोमीटर पीछे रह जाता है। इतनी अधिक दूरी तक बाढ़ के पानी से परियोजना की सुरक्षा कैसे होगी। अब जब बाढ़ आई तो तत्कालीन सीडीओ की आशंका सच साबित हो गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने भी निरीक्षण के दौरान माना कि परियोजना तैयार किए जाने में सभी हालातों को संज्ञान में नहीं लिया गया। सरकारी धन के दुरुपयोग की भी नौबत बनी है। उन्होंने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक, सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सेतु परियोजना को बाढ़ के प्रकोप में भी सुरक्षित रखने के लिए सभी विकल्पों के साथ प्रस्ताव मांगा था।
10 जून 2023 को लोक निर्माण मंत्री ने किया था शिलान्यास
हरदोई-कमालगंज मार्ग पर सेतु परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 10 जून 2023 को किया था। 191 करोड़ की लागत वाली परियोजना में 182.825 मीटर पक्का पुल, कमालगंज के भटपुरा की ओर 2600 मीटर व तेरा अकबरपुर हरदोई की ओर 1200 मीटर पहुंच मार्ग स्वीकृत हुआ था। पक्के पुल का 90 प्रतिशत काम पूरा है। 2600 मीटर लंबाई में मिट्टी से बनाए गए ऊंचे पहुंच मार्ग पर दोनों ओर बाढ़ का पानी लबालब होने, मार्ग की पुलिया के पानी में बह जाने, गंगा की धारा पहुंच मार्ग के बीच आ जाने से परियोजना की उपयोगिता चिंता का सबब बनी है। इसीलिए जिलाधिकारी ने नए सिरे से सभी विकल्पों के साथ प्रस्ताव मांगा था।