फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood water filled all around pyres burning along the highway

Farrukhabad News: चारों ओर भरा बाढ़ का पानी, हाईवे किनारे जल रही चिताएं

Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled all around pyres burning along the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाढ़ की विभीषिका अब और विकराल हो चली है। चहुं ओर बाढ़ का पानी भरने से अब अंतेष्टि करने का स्थान भी शेष नहीं है। राजेपुर क्षेत्र में रहने वाले लोग अपनों की चिताओं को इटावा-बरेली हाईवे के किनारे जलाने को मजबूर हैं।
गंगा नदी का जलस्तर विगत लगभग एक माह से खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं रामगंगा ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देखते ही देखते क्षेत्र की सैकड़ों बीद्या जमीन जलमग्न हो चुकी है। गंगापार इलाके के लोग अपनों की मृत्यु पर उत्तरी तट पर गंगा किनारे दाह संस्कार किया करते थे। गंगा से लेकर रामगगा के बीच के गांवों में जलभराव होने से अब अंतेष्टि के लिए भी स्थान शेष नहीं रह गया है। पानी कम होने के दौरान लोगों ने अपने खेतों में ही चिताएं जला ली थीं।
विज्ञापन

अब वहां भी जलभराव होने से इटावा-बरेली हाईवे के किनारे चिताओं को जलाने का सिलसिला जारी है। बुधवार और गुरुवार को हाईवे के किनारे करीब 12 चिताएं जलीं। अंतिम यात्रा मेश्साथ आए लोग देर तक सड़क किनारे बैठकर चिता पूरी जलने तक इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा किनारे अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब तो गंगा घर के पास ही आ गई हैं। ऐसे में खेतों में लगाई गई चिताओं में जले उनके प्रियजनों को भी मुक्ति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिताओं के धुंए से हो रही यात्रियों को दिक्कत
सड़क किनारे जल रहीं चिताओं से सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिता से उठने वाला धुंआ आंखों में भरने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इटावा से लिपुलेक तक जाने वाली इस सड़क पर बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं जाने के लिए लोग गुजरते हैं। चिताओं से उठने वाला धुंआ और भीड़ कहीं जानलेवा न हो जाए। इसके लिए पुलिस व प्रशासन को इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed