फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flipkart manager dies after his bike collides with a divider

Farrukhabad News: डिवाइडर से टकराई बाइक, फ्लिपकार्ट कंपनी के प्रबंधक की मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Flipkart manager dies after his bike collides with a divider
फोटो-01, लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक आदित्य के परिजन। संवाद
फर्रुखाबाद। होटल में खाना खाने बाइक से जा रहे फ्लिपकार्ट कंपनी प्रबंधक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। त्योहार पर इस हादसे से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जनपद बाराबंकी के थाना व कस्बा मसौली हाल पता नलकूप कॉलोनी धंसुआ निवासी आदित्य कुमार वर्मा (35) देवरामपुर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय में प्रबंधक थे। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे आदित्य बाइक से खाना खाने बघार गए थे। बघार के पास इटावा-बरेली हाईवे पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से जानकारी मिलने पर लोहिया अस्पताल में पत्नी अपर्णा व बड़ा भाई नरेंद्र आदि परिजन पहुंच गए। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक छह साल की बेटी परी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटना के समय आदित्य हेलमेट नहीं लगाए था। मामले में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डिवाइडर से बाइक टकराने से दुर्घटना हुई है।

फोटो-01, लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक आदित्य के परिजन। संवाद

फोटो-01, लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक आदित्य के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed