{"_id":"63163e1e65c81b310e484a9a","slug":"five-youths-who-came-to-become-agniveer-in-police-custody-farrukhabad-news-knp716574631","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर बनने आए पांच युवक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर बनने आए पांच युवक पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाणपत्रों में जन्म तिथि में अंतर होने पर सेना के जवानों अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए पांच युवकों को पकड़ लिया। उन्हें सोमवार शाम को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। देर रात पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।
फतेहगढ़ स्थित राजपूताना रेजिमेंट सेंटर में अग्निवीर की भर्ती चल रही है। जनपद बहराइच के तीन व बदायूं के दो युवा भर्ती में शामिल होने के लिए बरगदिया घाट पहुंचे। उनके प्रपत्रों की जांच की गई तो आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि अलग-अलग पाई गई। पांचों युवकों को सेना के जवानों पकड़कर कैंट एरिया के अंदर बैठा लिया था। पांचों युवकों से सेना के जवान व अन्य अधिकारियों ने पूछताछ कर पुलिस को सौंप दिया। युवकों ने पुलिस को बताया कि आधार कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि में अंतर होने के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवकों को शक के आधार पर सेना के जवानों ने पकड़कर दिया है। जांच की जा रही है। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया है।