फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five years imprisonment to the person guilty of conspiracy to steal

Farrukhabad News: शिकागो पिज्जा हाउस की सील खुलवाकर विवेचक ने की जांच

Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to the person guilty of conspiracy to steal
फर्रुखाबाद। देह व्यापार कराने के मुकदमे में जांच कर रहे विवेचक ने शिकागो पिज्जा हाउस की सील खुलवाकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल का नक्शा तैयार कर साक्ष्य खंगाले। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट व मुकदमे के वादी सीओ सिटी सहित प्रभारी कोतवाल मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने 30 सितंबर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के न्यू नवदिया स्थित शिकागो पिज्जा हाउस संचालक प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पिता प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, भाजपा नेता संजीव अग्निहोत्री व उनके पुत्र आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि यह लोग पिज्जा हाउस की आड़ में देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने मौके से युवक व युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार व पुत्र प्रदीप कुमार अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पिज्जा हाउस को सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की मौजूदगी में सील कर दिया गया था। मुकदमे की विवेचना सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय कर रहे हैं। गुरुवार को विवेचक सीओ रवींद्र नाथ राय, सिटी मजिस्ट्रेट सतीश कुमार, मुकदमे के वादी सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाल कमलेश कुमार फोर्स के साथ पिज्जा हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील खुलवाकर विवेचक ने मौके पर जांच कर घटनास्थल का नक्शा तैयार कर पूरे प्रकरण की जानकारी कर साक्ष्य जुटाए। लगभग एक घंटे बाद पिज्जा हाउस को फिर से सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश कुमार ने बताया कि विवेचक ने घटनास्थल की जांच कर नक्शा तैयार किया था। इसके बाद पिज्जा हाउस को फिर से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed