फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five ventilators installed in L-2 hospital

एल-2 अस्पताल में पांच वेंटीलेटर लगाए गए

Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five ventilators installed in L-2 hospital
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल में रविवार को पांच वेंटीलेटर लगा दिए गए। इससे कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने की सुविधा मिलेगी। डीएम ने एल-2 अस्पताल में आक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के लिए जिले में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। डाक्टरों की भी भारी कमी है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने सख्त रुख पर स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होने लगा है। पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग को शासन से 10 वेंटीलेटर मिले थे। फतेहगढ़ सीएचसी में 100 बेड का एल-2 अस्पताल संचालित है।
विज्ञापन

इसमें पांच बेड का आईसीयू बनाया गया था, लेकिन अभी तक वेंटीलेटर स्टोर की शोभा बढ़ा रहे थे। रविवार को एल-2 अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। आईसीयू चलाने के लिए कन्नौज के छिबरामऊ अस्पताल से एनेस्थेटिस्ट डॉ. विपिन कुमार को एल-2 अस्पताल में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि आईसीयू वार्ड में पांच बेड के लिए पांच वेंटीलेटर की फिटिंग का काम चल रहा है। सोमवार तक वेंटीलेटर चालू कर दिए जाएंगे। इससे गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed