फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five prisoners released from central prison in Farrukhabad

केंद्रीय कारागार से पांच कैदियों को मिली रिहाई

Sat, 08 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Five prisoners released from central prison in Farrukhabad
केंद्रीय कारागार से रिहा किए गए कैदी व पीछे खड़े जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में हत्या के मुकदमे में आजीवन सजा काट रहे केंद्रीय कारागार के पांच कैदियों को गणतंत्र दिवस पर रिहाई का तोहफा मिला। राज्यपाल का आदेश प्राप्त होने के बाद शनिवार को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने पांचों कैदियों को रिहा कर विदाई दी।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में हत्या में आजीवन सजा काट रहे वृद्ध कैदियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल की ओर से रिहाई का तोहफा दिया गया। इनका जेल में अच्छा आचरण रहा। 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके व 12 वर्ष की सजा काट चुके और इससे कम आयु वाले 16 वर्ष की सजा पूरी कर चुके कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

रिहा कैदियों में जनपद उन्नाव थाना औरास के गांव सराय गढ़ी निवासी देवी पुत्र भभूती 12 वर्ष 8 माह 27 दिन, जनपद जालौन थाना डकोर के गांव काबिलपुर निवासी परशुराम पुत्र परमसुख 16 वर्ष नौ दिन, जनपद हरदोई थाना पचदेवरा के गांव जुझारपुर निवासी मंगली पुत्र बेनी किसान 16 वर्ष एक माह 11 दिन, थाना लोनार क्षेत्र के गांव तेरिया निवासी हसीनुद्दीन पुत्र दानिश अली 16 वर्ष दो माह, जबकि जनपद कानपुर नगर थाना महाराजपुर क्षेत्र के गांव तिलसहरी बुजुर्ग निवासी श्रवण कुमार 12 वर्ष 10 माह 21 दिन की सजा काट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें अच्छे आचरण के लिए समय पूर्व रिहाई मिली है। 50 हजार का मुचलका भरवाकर शनिवार को पांचों कैदियों को वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने रिहा कर दिया। इस दौरान जेलर सुरेश चंद्र, जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed