फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five lakhs of ashes of fire, three cattle burns

आग से पांच लाख की संपत्ति राख, तीन मवेशी जले

Tue, 16 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 16 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव करनपुर घाट में मंगलवार सुबह चार घरों में भीषण आग लग गई। इससे पांच लाख की संपत्ति व तीन मवेशी जलकर मर गए। इसके अलावा दो मवेशी झुलस गए।
विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे करनपुर घाट निवासी नन्हें के घर में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पड़ोसी बाबूराम, सर्वेश और कोतवाल के घरों को भी चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए घर के लोग बाहर भाग गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान एक घर में रखा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। इससे भयभीत होकर लोग भाग गये। बाद में फायरब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।



आग से नन्हे की एक गाय व दो बछियां जलकर मर गईं। सर्वेश  की एक भैंस एक बछिया झुलस गई। नन्हे ने बताया कि उसके घर में रखे दो लाख रुपये, गेहूं व अन्य घरेलू सामना जल कर राख हो गया। सर्वेश, बाबूराम व कोतवाल के यहां भी सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य घरेलू सामना जल गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कटियार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने साढ़े चार लाख के नुकसान की रिपोर्ट भेजने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed