फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five injured in stone pelting and firing in a land dispute

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में पथराव व गोली चलने से पांच घायल

Thu, 27 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five injured in stone pelting and firing in a land dispute
फोटो -35 जरारी में पथराव व फायरिंग की घटना के दुकान में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक करते पुलिस
जहानगंज। थाना क्षेत्र के गांव जरारी में बुधवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पथराव व गोली चलने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। घायल हो सीएचसी कमालगंज भेजा गया।
विज्ञापन


जरारी निवासी तनवीर व हासिम के बीच गांव में दो डिस्मिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों लोग गांव के ही नदीम की चाय व किराना की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दोनों में भूमि पर कब्जे को लेकर कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। जानकारी पर दोनों पक्षों से परिजन भी पहुंच गए। इससे दोनों ओर से पथराव होने लगा। फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष से अमरुद्दीन, चंदा व दूसरे पक्ष से हासिम, अनस व साजिद घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसी के बाद पीआरवी व थाना पुलिस गांव पहुंची। पांचों घायलों को पुलिस ने सीएचसी कमालगंज भेजा। आरोप है कि गाेली लगने से हासिम का कान फट गया है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पथराव होते दिख रहा है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed