{"_id":"6a3d77d70ab091c3ec0c7dd4","slug":"five-injured-in-sharp-edged-weapon-assault-and-firing-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-144337-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धारदार हथियार से मारपीट व फायरिंग में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धारदार हथियार से मारपीट व फायरिंग में पांच घायल
विज्ञापन
कमालगंज। पुराने विवाद की रंजिश में गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारपीट में पांच लोगों के चोटें आई हैं। विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के कैंटाह निवासी अतुल सिंह ने गांव के धर्मेंद्र, शिवम, सत्यम, लालू, श्यामवीर, जितेंद्र व कौशलेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से खुदागंज बाजार कर घर लौट रहा था। तभी गांव के बाहर धर्मेंद्र ने बाइक रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो सभी एकराय होकर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।
शोर सुनकर भाई सुनील व भतीजा आकाश बीच बचाव करने आए तो श्यामवीर ने उनके साथ लोहे की रॉड व टकोरा से मारपीट की। इस दौरान शिवम ने लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। इसमें वह बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में तीनों के चोट आई हैं।
विज्ञापन
उधर दूसरे पक्ष से लल्लन ने गोरेलाल, सुनील, सुमित, शिशुपाल व आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई कि शाम करीब छह बजे पिता कौशलेंद्र व धर्मेंद्र अपने खेत पर थे। तभी गोरेलाल खेत पर पहुंचा आए रंजिश में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दरवाजे पर आकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। इससे कौशलेंद्र व धर्मेंद्र के चोट आई है।
पुलिस ने रात में घायलों में मेडिकल कराया। एक पक्ष से श्यामवीर व दूसरे पक्ष से सुमित को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)