फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five in deadly attack

जवाबी मुकदमे में पांच लोगों को सात साल की सजा

Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five in deadly attack
फर्रुखाबाद। विशेष न्यायालय ईसीएक्ट के न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने 35 साल पूर्व हुए जान लेवा हमले के मुकदमे में दोषसिद्ध एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को सात साल की सजा सुनाई है। 50-50 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजम खां निवासी अख्तर हुसैन और तजम्मुल हुसैन खां में पेड़ काटने को लेकर नौ अक्तूबर 1987 को विवाद हो गया था।
दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसमें अख्तर हुसैन और तजम्मुल हुसैन खां गोली लगने से घायल हो गए थे। घायल अख्तर ने तजम्मुल हुसैन, इक्तेदार हुसैन उर्फ भइया, सफदर हुसैन व जिदा हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

तजम्मुल हुसैन खां ने अख्तर हुसैन, जाफर हुसैन, शाइस्ता हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचक ने जांच कर दोनों मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल किया। सफदर हुसैन व जिदा हुसैन की मुकदमा सुनवाई के दौरान मौत हो गई।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार पांडेय, भानु प्रकाश मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार राजपूत ने दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों मुकदमों के पांच लोगों को दोषी करार दिया था। गुरुवार को पांचों लोगों को सजा और जुर्माने से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed