{"_id":"6431ad25e8fa0ac5ad04f466","slug":"five-corona-positive-became-negative-in-one-hour-farrukhabad-news-c-12-1-169904-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच कोरोना पॉजिटिव एक घंटे में हो गए निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच कोरोना पॉजिटिव एक घंटे में हो गए निगेटिव
Sat, 08 Apr 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सीएचसी में शनिवार सुबह एंटीजन किट से हुई जांच में तीन बालिकाओं सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर एक अधिकारी ने कर्मचारी को फटकार लगाई, जिसके एक घंटे बाद ही पांचों मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव बना दी गई। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया गया।
इन दिनों कोरोना संक्रमण फिर जोर पकड़ने लगा है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले जुकाम-बुखार व खांसी के मरीजों की कोरोना जांच करने के निर्देश हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ही मरीजों की जांच की जा रही है। शनिवार सुबह सीएचसी पर दवा लेने पहुंचे मरीजों की एंटीजन किट से कोरोना जांच हुई। पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसमें शेरपुर सराय निवासी 11 वर्षीय बालिका, 12 वर्षीय बालिका व उसकी आठ वर्षीय बहन के अलावा महमूदापुर निवासी 31 वर्षीय युवक व कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गईं।
सीएचसी में एक साथ पांच मरीजों के संक्रमित मिलने की सूचना से कर्मचारियों में खलबली मच गई। जांच कर रहे एलटी ने पांचों संक्रमितों सहित नौ लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए। एंटीजन किट की जांच में रजिस्टर में पहले पांचों मरीजों को पॉजिटिव दर्शाया गया, लेकिन एक घंटे बाद पॉजिटिव काटकर निगेटिव लिख दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अस्पताल के एक अधिकारी के हड़काने के बाद कर्मचारी ने रजिस्टर में जांच रिपोर्ट बदल दी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.शोभित कुमार ने बताया कि एंटीजन जांच में किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना भेजा जाएगा।
प्रभारी सीएमओ/एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। किट से जांच रिपोर्ट संदिग्ध होने से आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। इससे स्थिति साफ हो जाएगी।