फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five bighas of wheat crop reduced to ashes due to fire

Farrukhabad News: आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop reduced to ashes due to fire
राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव पश्चिमी गौटिया निवासी बुधपाल ने पांच बीघा गेहूं की फसल कटवाकर खेत में ही ढेर लगवा दिया था। बुधपाल खोदाई करने के बाद फसल को घर ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ढेर में अचानक आग लग गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने आग की लपटें देखकर बुधपाल को सूचना दी। बुधपाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। बुधपाल व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को एक घंटे में बुझा दिया। लेकिन तब तक फसल का पूरा ढेर जलकर राख हो गया। उसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक बीघा में पांच कुंतल गेहूं इस बार निकल रहा है। ऐसे में बुधपाल व उसके परिजन परेशान हो गए है। बुधपाल ने गांव के एक युवक के खिलाफ गेहूं के ढेर में आग लगाने की तहरीर दी है। एसओ रणविजय सिंह ने मौके पर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed