फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five arrested for theft from Saraf's shop

सर्राफ की दुकान से हुई लाखों की चोरी में पांच गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 04:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for theft from Saraf's shop
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली में बैठे चोरी के आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
सराफ की दुकान से हुई चोरी में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

कायमगंज। नई बस्ती रोड स्थित हसन मार्केट में भारतीय ज्वैलर्स के यहां एक माह पूर्व दुकान का शटर तोड़कर हुई लाखों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी का माल व औजार बरामद कर घटना का खुलासा किया है।
मोहल्ला बजरिया बेगराज निवासी जावेद की हसन मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान में 6 जुलाई की रात को चोरों ने शटर तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये पार कर दिए थे। इसमें सराफ ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी लिए थे।
विज्ञापन

एक माह तक कोतवाली पुलिस व एसओजी चोरों की तलाश में जुटी रही। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर टेड़ीकोन के पास सीओ राजवीर सिंह गौर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार व एसओजी ने एक आम के बाग में छापा मारकर पांच लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने नाम आमिल उर्फ जुबेर निवासी मोहल्ला पछा थाना उसैत जनपद बदायूं, सद्दीक निवासी ककरारा रोड थाना उसैत, बाजूद्दीन व इब्राहीम निवासी सुजातपुर थाना मीरगंज, जनपद बरेली बताए। पांचवा आरोपी नाबालिग बताया गया है।

आरोपियों ने सराफ के यहां चोरी करना कबूल किया और बताया कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थो। उनसे एक इको कार, 17 जोड़ी पायल, 4000 नगद, एक बेलचा, एक हथौड़ी, एक सड़सी, एक पेंचकस, एक छेनी आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed