फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   First explain, if you don't agree then break Bangladesh into four pieces: Praveen Togadia

पहले समझाओ, न माने तो बांग्लादेश के चार टुकड़े कर दो: प्रवीण तोगड़िया

Mon, 09 Dec 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
First explain, if you don't agree then break Bangladesh into four pieces: Praveen Togadia
फर्रुखाबाद। बांग्लादेश में जो हालात हैं, वे काफी चिंतनीय हैं। भारत को इस ओर ध्यान देना होगा। भारत पहले बांग्लादेश को मनाए, अगर न माने तो उसके चार टुकड़े कर दे। यह बात अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रदीप तोगड़िया ने सोमवार को फतेहगढ़ में हिंदूवादी नेता डॉ. प्रभात अवस्थी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इसी को लेकर वह भ्रमण कर रहे हैं ताकि भारत सरकार हिंदुओं की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मेरे काफी करीबी रहे। उनसे भी बांग्लादेश मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में बुजुर्गों को रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन से कुंभ मेले तक ले जाने के लिए मुफ्त वाहन की व्यवस्था की जाएगी। लोगों के रहने व भोजन की भी मुफ्त व्यवस्था होगी। इसके लिए 35 हजार गद्दे व एक लाख कंबल खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

कुंभ मेले में 15 जगह भंडारा होगा। त्रिवेणी घाट पर चाय का स्टॉल लगाकर स्नान करने वालों को मुफ्त चाय का वितरण कराया जाएगा। मोबाइल चार्जिंग के लिए श्रद्धालुओं को पावर बैंक दिए जाएंगे। जब वे लोग पावर बैंक वापस कर देंगे तो उनसे ली गई धनराशि उन्हें वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुखवीर राठौर, सुधीर शर्मा, अनुज चौहान, कौशल गुप्ता, दिनेश भदौरिया, अंश राठौर, आकाश राजावत, विष्णु मिश्र, सुनीत दीक्षित, शिवम गुप्ता, शनि गुप्ता और सचिन दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed