फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing outside MLA residence

विधायक के घर के सामने कार सवारों में ताड़तोड़ फायरिंग

Wed, 16 Jun 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Firing outside MLA residence
विधायक आवास के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भाजपा विधायक के घर के सामने दो कार सवार लोगों ने एक दूसरे पर एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। विधायक के दरवाजे पर खड़ी भाजपा नेता की कार का शीशा टूट गया। घटना के बाद कार सवार भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। यहां दो बुलेट व आधा दर्जन से अधिक कारतूस के खोखे मिले हैं।
फतेहगढ़ के जय नारायण वर्मा रोड निवासी भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आवास के सामने बुधवार रात करीब सवा आठ बजे दो कार सवार लोगों में विवाद हो गया। इस पर दोनों कारों में सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विधायक के घर आए भाजपा नेता विमल कटियार की कार का शीशा टूट गया। फायरिंग के बाद कार सवार भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी अजय प्रताप, सीओ नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर दो बुलेट व आधा दर्जन से अधिक कारतूस के खोखे मिले। पुलिस को लोगों ने बताया कि रखा की ओर से एक ब्रेजा कार आई और विधायक के घर के सामने ब्रेकर पर रुक गई। पीछे से फॉरचूनर कार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कार सवारों में कहासुनी होने लगी और कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से फॉरचूनर का शीशा टूट गया। फायरिंग से ही भाजपा नेता की कार का पीछे का शीशा टूटा है। इसके बाद दोनों कारें आंबेडकर तिराहे की की ओर चली गईं।
12-14 फायर दोनों ओर से हुए हैं। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर कार सवारों के बारे जानने के प्रयास में जुुटी है। एएसपी ने विधायक ने जानकारी की और उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें सड़क की तस्वीर नहीं दिखी।
भाजपा नेता विमल कटियार ने बताया कि कार में वह नहीं थे। इसलिए वह बच गए। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि युवकों के दो गुटों में कार रेस को लेकर विवाद हुआ। उसी के बाद फायरिंग हुई है। एक कार में सपा का झंडा लगा होने की बात पर बताया कि यह जांच का विषय है।
रुपये के विवाद में भिड़े थे सपा नेता व व्यापारी पक्ष के लोग
जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि इस घटना के पीछे एक सपा नेता द्वारा व्यापारी को रुपये दिलाने को लेकर हुए विवाद की रंजिश है। एक वर्ष पूर्व फतेहगढ़ मिलेट्री चौराहे पर एक सपा नेता व दूसरे पक्ष में फायरिंग हो गई थी। इसमें सपा नेेता की कार में गोली लगी थी। बाद में दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा हटाकर चार्जशीट लगा दी थी। उसके बाद से रंजिश बढ़ती चली गई। बुधवार शाम को एक कार में सपा नेता के बेटे व दूसरी में दूसरे पक्ष के लोगों के बैठे होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आवास विकास कालोनी व लोको रोड पर दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed