फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   firing

सीट पर बैठने के विवाद में छात्र गुटों में फायरिंग

Thu, 26 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
firing

फर्रुखाबाद। छात्रों के दो गुटों के बीच सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को एक गुट ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हो रहे हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा का किशोर पांचाल घाट रोड स्थित स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता है। उसकी दोस्ती कक्षा 9 के एक छात्र से है। कक्षा 9 के छात्र का पांचाल घाट के छात्र से दो दिन पहले सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब कक्षा 11 के छात्र को हुई तो उसने अन्य साथियों के साथ दूसरे छात्र को डपटा था। दोनों छात्रों ने यह बात अपने घर पर बताई। इनके परिजनों ने स्कूल पहुंच कर समझौता करा दिया था। इसमें पांचाल घाट के छात्र को विवाद के कारण परिजनों ने स्कूल भेजना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बागकूंचा का स्कूल से आ रहा था, तभी पांचालघाट स्थित दूध डेयरी के पास उसे कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और समझौते का प्रयास शुरू हो गया।


पांचालघाट वाले छात्र के पिता का कहना था कि दो दिन पहले विवाद होने पर उसने बेटे को स्कूल नहीं भेजा। उधर, कोतवाल शिवमोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed