{"_id":"5ed92f078ebc3e904a74a55e","slug":"firing-at-pradhan-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp563753774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सुरी में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सुरी में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
विज्ञापन
firing at pradhan in farrukhabad
शमसाबाद दबंगई को लेकर गांव बक्सुरी में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। बाद में पूर्व प्रधान की तरफ से पांच लोगों और दूसरे पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव बक्सुरी के पूर्व प्रधान लख्मीचंद यादव के परिवार के अंबेश और आदेश पुत्र जवाहर सिंह बुधवार रात रिश्तेदारी से बाइक से लौटे थे। गांव के पास प्रधान कमलेश यादव के पुत्र संतोष यादव बाइक से रास्ते में खड़े थे। दोनों पक्षों में किसी बात पर गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। एक दर्जन से अधिक फायर होने से लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर थानाध्यक्ष जेएल सोनकर पहुंचे, तो लोग खेतों में फरार हो गए।
पूर्व प्रधान लख्मीचंद ने बताया कि प्रधान कमलेश यादव के परिजन नाजायज हथियार लेकर फायरिंग करते हुए उनके दरवाजे पर पहुंचे। उधर, प्रधान कमलेश यादव ने आरोप लगाया लख्मीचंद के परिजनों ने उनके पुत्र को पीटा और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार को पूर्व प्रधान लख्मीचंद की ओर से अवनीश कुमार ने संतोष कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, कमलेश कुमार और हरिओम तथा दूसरे पक्ष से मनोज कुमार ने लख्मीचंद, प्रेमचंद, धीर सिंह, अनिवेश कुमार के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला मारपीट का है। फिर भी तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया है। अब जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।