फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing and knife attacks in partition dispute, youth injured

Farrukhabad News: बंटवारे के विवाद में फायरिंग, चाकू चले, युवक घायल

Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Firing and knife attacks in partition dispute, youth injured
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा में बुधवार देर रात भूमि बंटवारे के विवाद में फायरिंग हो गई। मारपीट व चाकू चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुल्तानगंज निवासी विकास पुत्र राम सिंह (22) का लंबे समय से परिवार के लोगों से भूमि बंटवारे काे लेकर विवाद चल रहा था। रात करीब 12 बजे दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। विकास के घर से बाहर निकलते ही आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। विकास की बहन सरिता ने बताया कि आरोपियों ने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। पिता राम सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल विकास को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने डॉक्टर ने जानकारी दी है कि विकास चाकू के हमले से घायल हुआ है। गोली लगने की अभी पुष्टि नहीं हुई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed