{"_id":"68f52f614d73bc8df50e6247","slug":"fireworks-and-dvr-stolen-by-breaking-into-wall-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-131601-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दीवार में नकब लगाकर आतिशबाजी व डीवीआर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दीवार में नकब लगाकर आतिशबाजी व डीवीआर चोरी
Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 03,कमालगंज के रजीपुर में दुकान की दीवार में लगा नकब। स्रोत: जागरूक पाठक
कमालगंज। रजीपुर में जरारी मार्ग पर स्थित आतिशबाजी की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने माल पार कर दिया। आतिशबाजी के साथ ही चोर डीवीआर व नकदी भी ले गए।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने चोरी की शिकायत यूपी 112 को दी। पुलिस ने मामले की जांच की। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी अशरफ हुसैन की रजीपुर में जरारी मार्ग पर बिस्मिल्लाह ट्रेडर्स के नाम से आतिशबाजी की दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे से ऊपर कर दिया। इसके बाद शटर की ओर दीवार में नकब लगाकर चोर दुकान में घुस गए।
चोर 40 डिब्बा अनार बम, 20 डिब्बा चरखी, 33 डिब्बा राइडर, 40 डिब्बा 12 स्टार समेत काफी आतिशबाजी व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर साथ ले गए। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे अशरफ दुकान खोलने पहुंचे तो नकब लगा देख दंग रह गए। उन्होंने मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
अशरफ ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी। दुकानदार ने बताया कि करीब 80 हजार रुपये की आतिशबाजी, डीवीआर व गोलक में रखे करीब 18 हजार रुपये की चोरी हुई है, कुल मिलाकर करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।