{"_id":"e726b4f98394830619cdecdf4ff5f30f","slug":"fired-workers-protest-lodged-by-bike-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समस्याओं के निराकरण न होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने सदर तहसील से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मांगें न माने जाने के विरोध में 22 व 23 दिसंबर को कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी टाउनहाल स्थित तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां से सभी ने 11 बजे बाइक रैली निकाली।
रैली त्रिपोलिया चौक, घुमना, लालदरवाजा, बढ़पुर, आवास विकास से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। इससे पहले संघ नेताओं ने विकास भवन में काम बंद करवा दिया। कलेक्ट्रेट में रैली समापन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना था कि समस्याओं पर राज्य सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। निर्णय लिया गया कि 22 व 23 दिसंबर को जिले के समस्त कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ल ने बताया कि 22 दिसंबर को विकास भवन कार्यालय के मैदान में 11 बजे कर्मचारियों की सभा होगी। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
रैली के दौरान अध्यक्ष अखिलेशचंद्र अग्निहोत्री, राकेश सारस्वत, शेष नरायन सचान, शिव कुमार, रामकिशन, रामकुमार, सैदमीर खां, अवधेश सिंह यादव, नारायमी देवी, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रकांती और संजय सिंह आदि मौजूद रहे।