Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firecracker stalls will be set up at only eight locations.

Farrukhabad News: आठ स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Firecracker stalls will be set up at only eight locations.
फर्रुखाबाद-शमसाबाद। दिवाली पर केवल आठ स्थानों पर ही आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद इन स्थानों को प्रस्तावित किया है। शहर में सिर्फ दो जगहों पर ही पटाखे बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


शासन की सख्ती के कारण इस बार आतिशबाजी बिक्री के स्थानों की संख्या घटाई गई है। अग्निशमन विभाग ने फायर टेंडर की उपलब्धता के आधार पर अस्थायी बाजार निर्धारित किए हैं। आठ फायर टेंडरों की मौजूदगी के चलते इतने ही स्थानों पर 50-50 दुकानें लगेंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने रविवार को शमसाबाद के रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्याप्त स्थान के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी को रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में क्रिश्चियन कॉलेज मैदान और फतेहगढ़ में पॉलीटेक्निक मैदान आतिशबाजी दुकानों के लिए प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कमालगंज, मोहम्मदाबाद और शमसाबाद में रामलीला मैदान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
नवाबगंज में निर्माणाधीन स्टेडियम और राजेपुर में शीतगृह के सामने का मैदान भी प्रस्तावित है। दयानंद इंटर कॉलेज मैदान में भी एक स्थान चयनित होगा। सभी दुकानें टीन शेड में संचालित होंगी और उनके बीच तीन मीटर की दूरी रखी जाएगी। प्रत्येक स्थान पर फायर टेंडर, एंबुलेंस और पानी का टैंकर उपलब्ध रहेगा। दुकानों पर 200 लीटर पानी का ड्रम और अग्निशमन सिलिंडर जैसे मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा सिविल सेवा में चयनित शिवांगी व ईशा पांचाल को सम्मानित करते डॉ. राजरूप फुलिया व उपस्थित

हरियाणा सिविल सेवा में चयनित शिवांगी व ईशा पांचाल को सम्मानित करते डॉ. राजरूप फुलिया व उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed