फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire-worship to remember Mahatma Gandhi

हवन-पूजन व गोष्ठी कर महात्मा गांधी को किया याद

Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire-worship to remember Mahatma Gandhi

फर्रुखाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर में जगह-जगह गोष्ठियां और बैठकें हुईं। कांग्रेसियों ने टाउनहाल पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, सर्वोदय मंडल ने टाउनहाल पार्क में हवन-यज्ञ किया। आवास विकास स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में बैठक कर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के हिंसात्मक माहौल में गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत जरूरी हो गए हैं।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने टाउनहाल पार्क में बैठक कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर देश को आजादी दिलाई। जिला महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी अकेले ही लाठी लेकर निकल पड़े थे। नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, राकेश सागर और विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कुशपाल राजपूत, संजू अग्निहोत्री, इमरान अंसारी, आफताब अहमद खां रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed