{"_id":"6324c38f3fe345515943f2c0","slug":"fire-station-ready-in-amritpur-search-for-land-in-kayamganj-farrukhabad-news-knp718484740","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपुर में फायर स्टेशन तैयार, कायमगंज में भूमि की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपुर में फायर स्टेशन तैयार, कायमगंज में भूमि की तलाश
विज्ञापन
मृतपुर में बने फायर स्टेशन का भवन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमृतपुर में फायर स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही उसके चालू होने की उम्मीद है। वहीं कायमगंज में भी फायर स्टेशन स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है।
एडीजी फायर अविनाश चंद्र ने डीएम संजय कुमार सिंह व मुख्य अग्नि शमन अधिकारी को पत्र भेजकर भूमि उपलब्ध कराने के लिए लिखा है। डीएम ने एसडीएम कायमगंज को भूमि तलाशने के निर्देश दिए हैं।
आग की घटनाओं पर जनहानि से बचने के लिए सभी तहसीलों में शासन की ओर से फायर स्टेेशन खोलने के आदेश हैं।
अमृतपुर में फायर स्टेशन का प्रशासनिक कक्ष विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर फायर स्टेशन भी चालू हो जाएगा।
इससे अमृतपुर तहसील क्षेत्र में होने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां जल्द मौके पर पहुंच सकेगी।
अभी तक फतेहगढ़ स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी होती थी।
पांचाल घाट पर जाम लगने पर स्थिति और बिगड़ जाती थी। इसी तरह कायमगंज में भी आग की घटनाओं पर फतेहगढ़ से ही दमकल जाती हैं।
इसमें भी समय लगता है। इससे कायमगंज में दो यूनिट के फायर स्टेशन के लिए 4148 वर्गमीटर भूमि की जरूरत है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जमीन मिलते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कायमगंज में फायर स्टेशन खोलने के लिए वर्ष 2012 से पत्राचार चल रहा है। शासन स्तर से जिला प्रशासन को इस संबंध में कई बार पहले भी पत्र भेजे गए।
एक वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम संजय कुुमार यादव ने कायमंगज नगर से 15 किलोमीटर दूर फायर स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित की थी। कायमगंज नगर से अधिक दूूरी होने से वहां फायर स्टेशन बनाने की अनुमति नहीं मिली थी।
कायमगंज के एक उद्योगपति ने फायर स्टेशन के लिए जमीन देने की बात प्रशासन के समक्ष रखी है। शीघ्र ही जिला स्तर की टीम जमीन का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी।