{"_id":"5e0f2ede8ebc3e878d5d71d4","slug":"fire-on-the-outpost-in-charge-to-capture-warranty-survived-farrukhabad-news-knp5359644126","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज पर किया फायर, एक जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारंटी को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज पर किया फायर, एक जेल गया
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में अदालत से वारंट जारी होने पर आरोपी को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज को बदमाश समझकर फायर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने जमीन पर लेटकर जान बचाई। सिपाहियों ने एक युवक को पकड़ लिया। उससे तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कान्हेपुर निवासी शिवप्रकाश उर्फ डब्ले के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा अदालत में चल रहा है। इसमें शिवप्रकाश के खिलाफ वारंट जारी हो गया। मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह तीन सिपाहियों के साथ गुरुवार देर रात उन्हें पकड़ने पहुंचे। शिवप्रकाश का गांव के बाहर की स्पेलर व चक्की का कारखाना है।
पुलिस ने कुछ दूरी पर अपनी जीप खड़ी और शिवप्रकाश को कारखाने में तलाशने लगे। शिवप्रकाश छिप गए और गांव में भाई बल्लू को फोन कर कहा कि कारखाने में बदमाश आ गए हैं। इस पर बल्लू गांव के सबल तिवारी पुत्र गिरजा शंकर के साथ अलग-अलग बाइकों से कारखाने के लिए निकले। दोनों ने कारखाने के सामने कुछ लोगों को खड़ा देखा।
विज्ञापन
तभी चौकी इंचार्ज अभय प्रताप पर फायर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने जमीन पर लेटकर जान बचाई। सिपाहियों ने दौड़ाकर सबल को पकड़ लिया जबकि बल्लू भाग गया। चौकी इंचार्ज पर फायर होने की सूचना पर कोतवाली से भी फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस सबल को पकड़कर कोतवाली ले आई। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। चालान कर दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि फायर नहीं हुआ है। सबल से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर सबल को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।