फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire on small circuits, burns of four lakh burns

शार्ट सर्किट से लगी आग, चार लाख का जला सामान

Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire on small circuits, burns of four lakh burns
fire
रात के समय शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कपड़ा व अन्य सामान जलने लगा। एक से दूसरे कमरे में धुआं आने पर परिवार वालों के आंख खुल गई। सभी लोग शोर कर घर से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से करीब चार लाख का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नक्कार चियान भीकमपुरा निवासी मजीद बैंड बाजा बजाने का काम करता है। इसकी बेटी तराना की दो माह बाद शादी होनी है। इसके लिए सामान व जेवर खरीदा था। शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखे कपड़े व अन्य सामान धीरे-धीरे जलने लगा। दूसरे कमरे में परिवार के लोग धुआं पहुंचने पर नींद से जाग गए। आग देखकर वह घर से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। इससे आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। सभी लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। मजीद ने बताया कि आग की चपेट में आने से उसकी टीवी, फ्रीजर, जेवर, 50 हजार नगद व अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसने बताया कि पुत्री की शादी के लिए जो जेवर खरीदे थे, वह भी जल गए। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed