{"_id":"5cc5f4e7bdec22074b0a7cc0","slug":"fire-on-small-circuits-burns-of-four-lakh-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, चार लाख का जला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, चार लाख का जला सामान
Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कपड़ा व अन्य सामान जलने लगा। एक से दूसरे कमरे में धुआं आने पर परिवार वालों के आंख खुल गई। सभी लोग शोर कर घर से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से करीब चार लाख का सामान जल कर राख हो गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नक्कार चियान भीकमपुरा निवासी मजीद बैंड बाजा बजाने का काम करता है। इसकी बेटी तराना की दो माह बाद शादी होनी है। इसके लिए सामान व जेवर खरीदा था। शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में रखे कपड़े व अन्य सामान धीरे-धीरे जलने लगा। दूसरे कमरे में परिवार के लोग धुआं पहुंचने पर नींद से जाग गए। आग देखकर वह घर से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। इससे आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। सभी लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। मजीद ने बताया कि आग की चपेट में आने से उसकी टीवी, फ्रीजर, जेवर, 50 हजार नगद व अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसने बताया कि पुत्री की शादी के लिए जो जेवर खरीदे थे, वह भी जल गए। करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।