फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire in the bike showroom store, loss of 30 million in farrukhabad

बाइक शोरूम के स्टोर में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Tue, 29 Jan 2019 11:36 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in the bike showroom store, loss of 30 million in farrukhabad
fire shimla
बाइक शोरूम के स्टोर में मंगलवार दोपहर बाद शार्टसर्किट से भीषण आग लग गई। कर्मचारी की सूचना पर शोरूम मालिक ने फायरब्रिगेड को फोन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायरब्रिगेड का कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। इस पर मेला रामनगरिया से दूसरी दमकल मंगाई गई। आग से करीब 30 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव चांदपुर निवासी सुशित कटियार का नेकपुर पुल के निकट फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर हांडा बाइक का शोरूम है। भवन की दूसरी मंजिल पर उनका स्पेयर पार्ट्स का स्टोर है। उसमें टायर-ट्यूब, रिम, डिग्गी, लेगगार्ड, मडगार्ड, सोलर लाइट की बैटरी आदि सामान रखा है। दोपहर बाद सेल्समैन अनुराग किसी काम से छत पर गया। स्टोर से धुआं निकलता देख उसने सुशित कटियार व उनके पिता महेंद्र पाल सिंह को सूचना दी। कुछ ही देर में वह मौके पर पहुंचे और फायरब्रिगेड को फोन किया। इस पर फतेहगढ़ कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। काफी देर बाद पुलिस लाइन से फायरब्रिगेड आई। स्टोर का गेट तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ देर में दमकल का पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन


इस पर मेला रामनगरिया से दूसरी मिनी दमकल मंगाई गई। दमकल कर्मी चंद्रप्रकाश, प्रमोद कुमार, अखिलेश दुबे व सुरेंद्र सिंह कड़ी मशक्कत कर देर शाम तक आग पर काबू पा सके। शोरूम मालिक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस लाइन से करीब डेढ़ घंटे बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्टोर में आग से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। यदि समय से दमकल आ जाती तो बड़ा नुकसान होने से बच जाता।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल पर हुए फाल्ट से छह कंप्यूटर फुंके       
चांदपुर निवासी शोरूम मालिक के पिता महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बिजली पोल पर तारों में जबरदस्त फाल्ट हो गया था। अचानक हाई वोल्टेज से उनके शोरूम में लगे छह कंप्यूटर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरे फुंक गए थे। दोपहर बाद शार्ट सर्किट से स्टोर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि स्टोर में सोलर पैनल भी लगा है। हालांकि वह काफी दिनो से बंद चल रहा है।  


आग की वजह लग गया जाम  
बाइक शोरूम के स्टोर में आग लगने के बाद वहां भीड़ लग गई। कोई हादसा न हो जाए, इसके चलते पुलिस कर्मी लोगों को वहां से हटाते रहे। आग बुझाने के दौरान सड़क किनारे दमकल की गाड़ी खड़ी होने और भीड़ की वजह से फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed